सलमान का दिल मांगे मोर - फाइनल हुई भारत की कास्ट, तीन हीरोइनें से होगा रोमांस
सलमान खान का दिल तो है दिल। एक बार कहीं अटक गया तो अटक गया। ऐसा ही कुछ हुआ है उनकी अगली फिल्म भारत के साथ। फिल्म में उनका दिल एक बार नहीं, दो बार नहीं पूरे तीन बार अटकेगा।
दरअसल, ये तो सबको पता है कि फिल्म में सलमान अलग अलग दौर में अपनी कहानी बताते दिखेंगे और हर दौर की एक हीरोइन होगी। फिल्म की तीन हीरोइनें होंगी प्रियंका चोपड़ा, दिशा पटानी और कैटरीना कैफ।

हालांकि इनमें दिशा और कैटरीना सहायक भूमिकाओं में हैं और प्रियंका चोपड़ा फिल्म की मुख्य हीरोइन हैं। भारत, कई दशकों में बनी फिल्म है और सलमान खान के मेकअप के लिए हॉलीवुड से मेकअप आर्टिस्ट्स का सहारा लिया जाएगा।
कुछ दैनिक अखबारों ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट किया था कि भारत में दो हीरोइनें होंगी। और अली अब्बास ज़फर की खोज प्रियंका चोपड़ा और दिशा पटानी पर आकर खत्म हुई है। भारत की हीरोइन के तौर पर इन दो नामों को कंफर्म किया गया।
लेकिन अब एक बार फिर से फिल्म से कैटरीना कैफ का नाम जुड़ गया है। अब इन तीनों में से कोई भी हीरोइन, सलमान खान की फिल्म रिजेक्ट करे ऐसा होगा नहीं।
लेकिन बॉलीवुड में कई ऐसी हीरोइनें हैं जो ये काम कर चुकी हैं -


Click it and Unblock the Notifications
