बोनी कपूर के लिए 10 हसीनाओं संग नाचेंगे सलमान खान
बॉलीवुड के रीयल सुपरस्टार सलमान खान के पास हसीनाएं आने को तरसती रहती है औऱ हो भी क्यों ना.. सलमान का रूप ही ऐसा है कि हर जवां दिल उनके साथ को तरसता है। लेकिन शायद लोग अब औऱ जलेंगे क्योंकि सलमान खान अब एक-दो नहीं बल्कि 10 हसीनाओं के साथ रोमांस करते नजर आने वाले हैं पर्दे पर। फिल्म का नाम है नोएंट्री पार्ट 2 जिसे की बोनी कपूर ही बना रहे हैं।
फिल्म में सलमान खान के साथ अनिल कपूर हैं। फिल्म की शूटिंग अगले साल होगी। मालूम हो कि यह फिल्म साल 2005 की सीक्वेल है। साल 2005 में सलमान खान और अनिल कपूर के अलावा लारा दत्ता, फरदीन खान, बिपाशा बसु, एशा देओल और सेलीना जेटली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
गौरतलब है कि यह वही फिल्म है जिसकी डेट सलमान खान ने सूरज बड़जात्या के चलते आगे बढ़ाने को कही थी। सलमान खान ने बोनी को फोन कर कहा था कि वह अपनी तारीखों को अगले साल के लिए बढ़ा दें क्योंकि वह जिन तारीखों में शूट करना चाहते है वह उन्होंने सूरज बड़जात्या को दे दी है। वैसै भी बोनी कपूर की जो इस समय माली हालत है उसके कारण सलमान खान की इस बात को ना चाहते हुए बोनी कपूर को माननी ही पड़ा।
खैर देखते है कि बॉक्सऑफिस के सुपरहिट हीरो सलमान खान को लोग 10 हसीनाओं के साथ डांस करते हुए पसंद करते हैं कि नहीं।


Click it and Unblock the Notifications












