DHAMAKA: ट्यूबलाइट, दबंग 3 ही नहीं.. इस फिल्म में भी FINAL हैं सलमान खान!
सलमान खान ने कंफर्म कर दिया है कि उन्होंने रितेश देशमुख की मराठी फिल्म..'छत्रपति शिवाजी महाराज' बॉयोपिक साइन की है। अब फिल्म के निर्देशक रवि जाधव ने कहा कि सलमान फिल्म में एक अहम और दिलचस्प किरदार निभा रहे हैं।
डाइरेक्टर ने बताया कि फिलहाल फिल्म स्क्रिप्टिंग स्टेज पर है और फिल्म की टीम सलमान खान के लिए एक स्पेशल किरदार लिखने में जुटी हुई है। बता दें, फिल्म में सलमान का कैमियो नहीं है, बल्कि उनका किरदार फिल्म को एक नया रूप देगा। फिल्म में मुख्य किरदार रितेश देशमुख निभा रहे हैं। फिल्म इस साल दिसंबर में फ्लोर पर आ जाएगी।

बहरहाल, इस बॉयोपिक के अलावा भी सलमान खान कई फिल्म जुड़े हैं। यहां जानते हैं किन किन फिल्मों से जुड़ा है सलमान का नाम-
ट्यूबलाइट
कबीर खान की फिल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग शुरु हो चुकी है। फिल्म 2017 के ईद पर रिलीज होगी।
टाईगर ज़िंदा है
सलमान खान अपनी फिल्म 'एक था टाईगर' के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। वहीं, फिल्म से कैटरीना कैफ का नाम भी जोड़ा जा रहा है। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर करने वाले हैं।
दबंग 3
सलमान खान- सोनाक्षी सिन्हा की दबंग जोड़ी धमाका करने के लिए तैयार है। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है.
किक-2
2014 में आई फिल्म किक के सीक्वल पर भी काम किया जा रहा है। बता दें, इस फिल्म में सलमान डबल रोल निभाते नजर आएंगे। सलमान इस फिल्म के हीरो भी होंगे और विलेन भी।
क्षणम रीमेक
सुपरहिट तेलुगु फिल्म क्षणम के हिंदी रीमेक में सलमान खान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी फाइनल हो सकते हैं। अफवाह है कि साजिद नाडियावाला ने फिल्म के राइट्स खरीद लिये हैं।
सूरज बड़जात्या की फिल्म
रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने सूरज बड़जात्या को एक स्क्रिप्ट लिखने को कहा है.. और फाइनल किया है कि इस फिल्म में वही मेनलीड एक्टर होंगे।
धूम 4
यशराज फिल्म्स की धूम 4 से भी सलमान खान लगातार जुड़े हुए हैं। हालांकि इस फिल्म के कास्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।


Click it and Unblock the Notifications








