सोशल मीडिया के भगवान बन गये सलमान
2009 में रिलीज हुई 'वांटेड' फिल्म जिसका निर्देशन प्रभु देवा ने किया था सलमान खान के लिए एक माइलस्टोन साबित हुई। इसके बाद लगातार चार सालों तक उनकी फिल्में दबंग, रेडी, बॉडीगार्ड सुपर डुपर हिट रहीं। इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 100 से ज्यादा का बिजनेस किया। उसके बाद पिछले साल 2012 में सलमान खान की एक और जबरदस्त हिट फिल्म एक था टाइगर रिलीज हुई। इस फिल्म ने तो कई सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़कर और कई सारे नये रिकॉर्ड बनाकर सलमान खान को बॉलीवुड का नया बादशाह बना दिया। सिर्फ बड़े परदे पर ही नहीं बल्कि छोटे परदे पर भी इनकी बादशाहत फैल गयी इनके हिट शो बिग बॉस 6 से।
कुछ समय पहले टाइम्स ऑफ इंडिया न्यूजपेपर में पब्लिश हुए रिसर्च के अनुसार उन्होंने फेसबुक, ट्विटर, गूगल +, यू ट्यूब पर पहले उन्होंने 30 सबसे जानी मानी हस्तियों को शामिल किया और साथ ही रैंकिंग के लिए 25 पैरामीटर का इस्तेमाल किया गया। आखिर में तीन बड़े कलाकारों का नाम उभरकर सामने आया और वो तीन हैं सलमान खान, शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन। इन तीनों में से सलमान खान ने सबसे आगे निकलकर शाहरुख और अमिताभ को काफी पीछे छोड़ दिया। तो कुल मिलाकर सलमान खान को सोशल मीडिया का भी टाइगर कहा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications












