सलमान नहीं शाहरूख आए रितेश-जेनेलिया की शादी में
रितेश देशमुख और जेनेलिया की शादी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां मौजूद थी लेकिन बॉलीवुड का दबंग नहीं। जी हां सलमान खान ने इनकी शादी से किनारा कर लिया। वहीं शाहरूख खान इस शादी में इस क्यूट कपल को अपना आशिर्वाद देने पहुंचे थे।
वैसे कहने वाले तो यह भी कह रहे हैं कि शादी में शाहरुख की वजह से सलमान ने खूद को दूर रखा। जबकि इस शादी में उनके भाई सोहेल खान मौजूद रहे। लेकिन हम आपको बता दें कि सलमान इन दिनों क्यूबा में 'एक था टाइगर' की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसकी वजह से वो शादी में नहीं आ सके।
वैसे काफी लोग बड़ी बेताबी से इस दिन के इंतजार में थे की इस शादी में शाहरूख और सलमान आमने सामने आएं और अपने गिले शिकवे भूला कर फिर से एक हो जाए। लेकिन सलमान ने सबकी इस उम्मीद पर पानी फेर दिया।
एक था टाइगर जेनेलिया डिसुजा रितेश देशमुख शादी शाहरूख खान सलमान खान ek tha tiger genelia dsouza maariage ritesh deshmukh salman khan shahrukh khan


Click it and Unblock the Notifications