ALERT: 'सुल्तान' के सेट पर सलमान खान का दबंग LOOK.. धमाकेदार एंट्री!
[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग अब अंतिम शेड्यूल पर है। लिहाजा पूरे जोर शोर से शूटिंग चल रही है। सलमान खान की इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी क्रेज है, लिहाजा हम भी फिल्म से जुड़ी हर छोटी से छोटी खबर भी आपके सामने लाते रहते हैं।
हाल ही में फिल्म के सेट से सलमान खान की एक तस्वीर वायरल हुई है, जहां सलमान खान एकदम दबंग अंदाज में नजर आ रहे हैं। जी हां, ऐसे वैसे नहीं, बल्कि दबंग खान अपनी बुलेट से फिल्म से सेट पर आते दिख रहे हैं। कोई शक नहीं सलमान यहां बेहद हॉट नजर आ रहे हैं।
'बजरंगी भाईजान को एवार्ड मिलना मेरे लिए बोनस की तरह है....'
इससे पहले भी फिल्म के सेट से काफी तस्वीरें बाहर आई हैं। कभी अनुष्का शर्मा की ट्रनिंग करते हुए तो कभी सलमान खान की एक्सरसाइज करते। दोनों की स्टार इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। सलमान खान सुल्तान में एक हरयाणवी पहलवान के रूप में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर के हाथों में है। फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है।
बहरहाल, यहां देखें फिल्म के सेट से तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications













