मुंबई की बारिश में साइकिल चलाते दबंग 3 की शूटिंग में पहुंचे सलमान खान- देंखे VIDEO
सुपरस्टार सलमान खान अपने फैंस को सरप्राइज देने में कभी पीछे नहीं रहते हैं। ऐसा ही कुछ भाईजान ने किया, जब मुंबई की भारी बारिश में वो सड़कों पर साइकिल चलाते नजर आए। यह वीडियो खुद सलमान खान ने ही शेयर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह साइकिल चलाकर दबंग 3 की शूटिंग लोकेशन पर जा रहे हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान मस्तमौला अंदाज में मुंबई की सड़कों पर साइकिल चला रहे हैं। बीच में सलमान सिग्नल पर रुकते हैं तो उनके एक फैन ने आकर सेल्फी भी ली। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'बारिश में मुंबई शहर.. दबंग 3 के शूट के लिए लोकेशन की ओर..'

बता दें, सलमान अक्सर मुंबई में साइकिल चलाते दिख जाते हैं। एक बार सलमान- शाहरुख दोनों बांद्रा में सुबह सुबह साइकिलिंग करते दिखे थे। फैंस के लिए यह मोमेंट काफी स्पेशल हो जाता है क्योंकि बिरले ही ऐसा मौका आता जब वो अपने सितारे को सामने से देख पाते हैं।
सलमान खान की फिल्म दबंग 3 इसी साल 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग जोर शोर से चल रही है। प्रभुदेवा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा और बतौर विलेन किच्चा सुदीप दिखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications