Shahrukh Khan की 'जवान' प्रीव्यू पर सलमान खान का शानदार रिएक्शन, बोले, "पठान जवान बन गया, वाह.."

Salman Khan reviews Shahrukh Khan's Jawan Prevue: शाहरुख खान स्टारर आगामी एक्शन- थ्रिलर फिल्म 'जवान' के प्रीव्यू को हर तरह से तारीफ मिल रही है। एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म की पहली झलक को फैंस ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार भी काफी पसंद कर रहे हैं।
बीते दिन जहां करण जौहर और सुजॉय घोष जैसे निर्देशकों ने जवान के प्रीव्यू को शानदार बताया था। वहीं, अब बॉलीवुड के दबंग खान और शाहरुख के जिगरी दोस्त सलमान खान ने जवान पर अपना रिएक्शन दिया है।
सलमान खान ने किया जवान प्रीव्यू का रिव्यू
सलमान खान ने जवान के प्रीव्यू को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- "पठान जवान बन गया, बेहतरीन ट्रेलर, बहुत पसंद आया। अब यह ऐसी फिल्म है जिसे हमें सिनेमाघरों में ही देखनी चाहिए। मुझे यकीन है कि मैं इसे पहले दिन ही देखूंगा। मजा आ गया वाह.." @iamsrk ..
कोई शक नहीं कि सलमान खान के इस रिएक्शन को देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। इस साल की शुरुआत में शाहरुख और सलमान की जोड़ी पठान में दिखाई थी, उसके बाद दोनों टाईगर 3 के लिए भी साथ शूटिंग करते दिखे.. वहीं, अब जवान पर दबंग खान का यह रिएक्शन काफी शानदार है।
जवान की बात करें तो.. शाहरुख खान की इस फ़िल्म में नयनतारा, और विजय सेतुपति मुख्य भूमिकाओं में हैं, जिनके अलावा इसमें दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान, आलिया कुरेशी, रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर और मुकेश छाबड़ा महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications