ना ऐश्वर्या-ना कैटरीना! तलाक के बाद आमिर की एक्स वाइफ किरण से हैवी डिमांड कर बैठे सलमान, बोले- मेरे साथ कब..

Salman Khan On Kiran Rao Laapataa Ladies: सुपरस्टार सलमा खान ने आमिर खान की एक्स वाइफ की फिल्म 'लापता लेडीज' देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपना रीव्यू दिया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सलमान खा ने इस रिव्यू से सभी का दिल जीत लिया है और ऐसी बात कह दी है जिसके हर तरफ चर्चे शुरू हो गए हैं।
सलमान खान ने कही ये बात
सलमान खान ने बुधवार को अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'अभी किरण राव की लापता लेडीज देखी। वाह वाह वाह किरण। मैंने वास्तव में इसका आनंद लिया और मेरे पिता ने भी। निर्देशक के रूप में आपके डेब्यू पर बधाई, शानदार काम। कब काम करोगी मेरे साथ?'
सलमान खान ने कर दी ये गलती
हालांकि, सलमान खान ने इसे किरण राव के निर्देशन में बनी पहली बताया, लेकिन जानकारी हो कि किरण ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत साल 2010 की फिल्म 'धोबी घाट' से की थी।
जहां कई एक्स यूजर्स ने 'लापता लेडीज' जैसी छोटी फिल्म का समर्थन करने के लिए सलमान की सराहना की, वहीं कुछ ने तुरंत उन्हें सही किया और बताया कि यह किरण के निर्देशन में बनी पहली फिल्म नहीं है। सलमान, किरण के पूर्व पति और 'लापता लेडीज' में उनके सह-निर्माता आमिर खान के अच्छे दोस्त हैं। आमिर और सलमान ने राजकुमार संतोषी की 1994 की कॉमेडी फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में स्क्रीन स्पेस साझा किया था।
बता दें कि किरण राव की फिल्म लापता लेडीज को जबरस्त रिस्पॉन्स मिला है। दर्शकों के साथ साथ तमाम सेलेब्स भी इस फिल्म को देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











