टाइगर 3 के ट्रेलर लॉन्च से पहले सलमान खान ने किया खुलासा, "ऐसा एक्शन बॉलीवुड फिल्म में कभी नहीं देखा होगा.."

Salman Khan on Tiger 3: सलमान खान स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म टाइगर 3 का ट्रेलर 16 अक्टूबर को दर्शकों के सामने आने वाला है। फिल्म की झलक का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, अब सुपरस्टार ने खुलासा किया कि टाइगर की टीम ने इस बार वास्तव में एक्शन का स्तर बहुत बढ़ा दिया है! यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स फिल्म, टाइगर 3 दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है।
एक्शन का दायरा बढ़ा दिया है
सलमान खान ने कहा, "लोगों ने एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है और वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्में देखी हैं। इसलिए, उन्हें विजुअली कुछ नया देना महत्वपूर्ण था, कुछ ऐसा जो आश्चर्यजनक रूप से अमेजिंग हो। टाइगर 3 के साथ टीम ने वास्तव में एक्शन का दायरा बढ़ा दिया है। इसे शानदार तो होना ही था.. कोई अन्य विकल्प नहीं था।"
मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित टाइगर 3 के ट्रेलर को लेकर इंटरनेट पर उत्सुकता बनी हुई है। सलमान का कहना है कि वह सेट पर एक बच्चे की तरह बड़े पैमाने पर एक्शन दृश्यों को देख रहे थे जिन्हें शूट करने के लिए उनके लिए विस्तृत प्लानिंग बनाई गई थी।
वह कहते हैं, "टीम ने उन चीजों को आजमाया और अपनाया है जो किसी भारतीय फिल्म में कभी नहीं देखा गया है। मुझे इन बड़े पैमाने पर एक्शन सीन्स का हिस्सा बनना पसंद था और जब मैं उन सीन्स को कर रहा था.. तो मैं एक बच्चे की तरह महसूस कर रहा था। जब हम टाइगर 3 के ट्रेलर को लॉन्च करेंगे तो हम आपको ऐसे कई बड़े मोमेंट्स से रूबरू कराएंगे।
टाइगर का सबसे खतरनाक मिशन
सलमान का कहना है कि टाइगर 3 की कहानी उतार-चढ़ाव से भरी है क्योंकि सुपर एजेंट टाइगर एक बार फिर देश को बचाने के लिए एक जानलेवा मिशन पर निकलता है।
वह कहते हैं, "ट्रेलर और फिल्म से अप्रत्याशित उम्मीद करें और एक एक्शन एंटरटेनर के लिए तैयार हो जाएं, जिसकी कहानी वास्तव में बहुत दिलचस्प होगी। टाइगर 3 की कहानी ने मुझे तुरंत प्रभावित किया था। मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि आदित्य चोपड़ा और टीम क्या लेकर आए हैं! यह निश्चित रूप से टाइगर का सबसे खतरनाक मिशन है।"


Click it and Unblock the Notifications
