सलमान खान ने खोला राज, आमिर खान की गरबा स्टिक से घायल फैन के लगे थे 12 टांके
सुपरस्टार सलमान खान इस समय सबकुछ छोड़ अपनी प्रोडक्शन की फिल्म लवयात्री के प्रमोशन में लगे हुए है और अपने जीजा आयुष शर्मा की डेब्यू फिल्म के लिए काफी ज्यादा मेहनत कर रहें है। हाल ही में एक प्रमोशन इवेंट के दौरान सलमान ने आमिर खान का एक ऐसा वाकया शेयर किया जो कि काफी ज्यादा हैरान करने वाला था। सलमान खान ने आमिर खान को लेकर एक खुलासा किया कि एक बार उनकी वजह से किसी फीमेल फैंस को चोट लग गई और उनके बारह टांके तक लगवाने पड़े।
दरअसल सलमान खान बात कर रहे थे नवरात्रि के समय की जब गरबा और डांडिया देशभर में खेली जाती है..आमिर गरबा खेल रहे थे और उन्होने अपनी गरबा स्टिक फैंस की तरफ उछाल दी और उसको पकड़नें के चक्कर में एक फीमेल फैन को चोट लग गई।

चोट इतनी गहरी थी कि उनको माथे से खून निकल आया और उनको तुरंत टांके लगवाने पड़े थे। सलमान ऐसे मजेदार किस्से अक्सर सुना ही देते है और लवयात्री की बात करें तो इस फिल्म से उनको काफी ज्यादा उम्मीदें है।
फिल्म पूरी तरह से गुजराती संगीत पर निर्भर है और नवरात्रि के दौरान होने वाले गुजरात में कई इवेंट्स की झलक भी आपको नजर आने वाली है।
इस फिल्म में आयुष शर्मा के साथ वरीना हुसैन नजर आने वाली है और ये उनकी भी पहली फिल्म है। फिल्म के गाने और ट्रेलर काफी ज्यादा लोग पसंद कर रहे है। फिल्म अक्टूबर 5 को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications