सलमान से बच्चों ने पूछा कब बनेंगे पापा..दिया प्यारा जवाब

सलमान खान का पापा बनने पर प्यारा जवाब जानिए आप भी।

By Shweta

सलमान खान की शादी का इंतजार पूरा देश पिछले काफी समय से कर रहा है और अब तो उम्मीद भी छोड़ दी है। सलमान खान से अगर शादी का सवाल किया जाए तो वो अक्सर गुस्सा हो जाते हैं या टफ लुक्स देते हैं लेकिन हाल में एक शो में सलमान खान से बच्चों ने ये सवाल कर दिया।

जी हां सलमान खान का बच्चों के प्रति प्रेम भी जगजाहिर है। वो बच्चों के साथ बिल्कुल बच्चे बन जाते हैं। हाल में सलमान से सुपरनाइट विद ट्यूबलाइट में जब बच्चों ने पूछा कि उन्हें बच्चों से इतना प्यार है फिर वो पापा कब बनेंगे? सवाल सुनकर वहां बैठे दर्शक और खुद सलमान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। हालांकि सलमान पहले झेंप गए फिर मुस्कुरा उठे।

salman-khan-reveals-he-wants-to-be-father-in-super-night-with-tubelight-show

सलमान खान ने सवाल कहा कि "मैं अभी से कोशिश शुरू कर देता हूं।" इतना कहते ही बस वहां बैठे सभी दर्शक और स्टार्स मुस्कुरा उठे। फैन्स भी सलमान खान की बच्चों के साथ बॉन्डिंग पसंद करते हैं। बजरंगी भाईजान में मुन्नी के साथ बॉन्डिंग या फिर आने वाली फिल्म ट्यूबलाइट में मैटिनी के साथ।

सलमान खान अगर सच में पापा बनें तो उनके फैन्स से ज्यादा खुशी किसी को भी नहीं होगी। वो अपने भांजे अहिल और भतीजों से भी बहुत ज्यादा प्यार करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X