''अच्छा है.. अब हम दबंग 3 के लिए एक अच्छा नया डाइरेक्टर ढूढ़ेंगे....''

सलमान खान ने हाल ही में एंक इंटरव्यू के दौरान बताया कि अरबाज़ खान दबंग 3 को डाइरेक्ट नहीं करना चाहते हैं।

By Neeti

भले ही सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' और 'टाईगर जिंदा है' इस साल रिलीज होने वाली है.. लेकिन इन सबके बीच एक फिल्म जो लगातार खबरों में बनी हुई है, वह है 'दबंग 3'। पहली दो सुपरहिट फिल्मों के बाद फैंस दबंग 3 के लिए काफी उत्साहित हैं।

धमाकेदार फिल्म के लिए तैयार.. एक साथ आएंगे दो दमदार सुपरस्टार..

बहरहाल, हाल ही में जब एक इंटरव्यू के दौरान जब सलमान से दबंग 3 को लेकर सवाल किया गया.. तो उन्होंने कहा, हमने इस पर बात की है। दबंग 3 की तैयारी शुरु होते ही अरबाज़ ने मुझसे कहा- बहुत अच्छा, लेकिन मैं इसे निर्देशित नहीं करूंगा। मैं केवल इसे प्रोड्यूस करूंगा। इस पर मैंने कहा, 'बहुत अच्छा, हम इसके लिए कोई अच्छा निर्देशक ढूंढ़ लेंगे'।

Salman Khan

इसके अलावा जब सलमान ने पूछा गया कि वे अरबाज़ और सोहेल में किसे बेहतर डाइरेक्टर मानते हैं.. तो सलमान ने कहा, "अरबाज निर्देशन नहीं करना चाहते। मुझे लगता है कि सोहेल बेहतर निर्देशक हैं क्योंकि वह धैर्य से काम करते हैं। सोहेल के साथ आप चीजों में सुधार कर सकते हैं, लेकिन वैसी स्थितियों में अरबाज परेशान हो जाते हैं।"

यहां जानें दबंग 3 से जुड़ी दिलचस्प बातें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X