..................... Salman Khan revealed that he used to get money for kissing in his childhood - Hindi Filmibeat

बचपन में Kiss से खूब कमाई करते थे सलमान खान, अब फिल्मों में किसिंग सीन के नाम पर हो जाती है बोलती-बंद

Salman Khan On His Childhood Things

Salman Khan On His Childhood Things: सलमान खान बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दे कि ईद के मौके पर उनकी फिल्म 'सिकंदर' रिलीज हुई है। जो काफी चर्चा में भी बनी हुई है। लेकिन आपको बता दें कि बहुत कम लोगों को पता है कि सलमान खान उन स्टार्स में से एक माने जाते हैं जो नो किसिंग पॉलिसी पर चलते हैं।

इतना ही नहीं आपको बता दें कि सलमान खान से किसी भी किसिंग सीन के लिए हां बुलवाना बहुत ही मुश्किल है। लेकिन एक जमाना हुआ करता था जब वह किसिंग करने के बदले में पैसे लेते थे। बात का खुलासा सलमान खान ने खुद किया था और आज हम आपको इसी के बारे में पूरी कहानी बताने वाले हैं।

सलमान खान इस वक्त अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर जमकर चर्चा में है और इसका प्रमोशन भी खूब जोरों शोरों से हुआ है। प्रमोशन के दौरान ही सलमान खान ने मीडिया से बातचीत की। जहां पर एक इंटरव्यू में सलमान खान ने बताया कि "मैं आज भी पैसे अपने परिवार से मांगता हूं और मैं खुद अपनी कमाई कभी भी खर्च नहीं करता।"

सलमान खान ने आगे बात करते हुए कहा कि "बचपन में जो भी मेरे घर पर आया करता था वह मुझे पैसे देकर जाया करता था। मैं अपनी आंटी (पटकथा लेखिका हनी ईरानी) से भी खूब पैसे लिया करता था। वह मुझे एक किसके बदले ₹10 देती थी। इसके चलते मैंने एक दिन में 100-100 रुपए कमाए थे।"

इस बात को बताते हुए सलमान खान हंसने लगे और उन्होंने आगे कहा कि "मैंने कभी भी तिजोरी में अपने पैसे नहीं रखे हैं। लेकिन मैं उनकी कद्र करना बहुत अच्छे से जानता हूं। अब मैं अपने चेक साइन करना शुरू किया है और अब तक सारी चीजें मेरे पापा ही देखते थे। मैं अपने पिता को ही अपनी जिंदगी का सिकंदर समझता हूं। आज भी मैं अपने पिता की फिल्में देखना पसंद करता हूं।"

Read more about: salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X