टाइगर 3 की शूटिंग खत्म कर सलमान खान मुंबई लौटे, इस प्रोजेक्ट की शुरू करेंगे तैयारी- देखिए डैशिंग लुक
सलमान खान बीते कुछ दिनों से टाइगर 3 की शूटिंग में बिजी हैं। सलमान खान, कैटरीना कैफ के अलावा इमरान हाशमी भी टाइगर 3 का हिस्सा हैं। टाइगर 3 की विदेश के शानदार लोकेशन पर शूट हुई है। रूस से लेकर तुर्की और ऑस्ट्रिया की खूबसूरत वादियों में यशराज फिल्म्स की शूटिंग की गई है। अब सलमान खान टाइगर 3 के इन शेड्यूल को पूरा करके भारत वापस लौट आए हैं। जैसे स्थानों पर विदेशों में शूटिंग कर रहे हैं।
बीती रात सलमान खान टाइगर 3 के ओवरसीज शेड्यूल को खत्म करके मुंबई लौट आए हैं। इस दौरान अभिनेता को डेनिम व एक काले रंग की टी में देखा गया था। इसके साथ ही उन्होंनेनीले रंग की जैकेट मैच करके कैरी किया। साथ ही हैट लगाए और मास्क लगाए नजर आए।

फैंस की नजर उनके मास्क और हैट पर गई। खुद को एकदम कवर किए वह मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। उनके मास्क में एसके लिखा हुआ था। यानी सलमान खान। फैंस को सलमान खान का ये कूल लुक यकीनन काफी पसंद आया होगा।
अब कहा जा रहा है कि सलमान खान अपने नए प्रोजेक्ट पर ध्यान देंगे। वह टाइगर 3 की शूट के बाद अब बिग बॉस 15 के शूट पर ध्यान देंगे। बिग बॉस 15 को सलमान खान होस्ट करने वाले हैं।
बिग बॉस 15 की बात करें तो करण कुंद्रा से लेकर टीना दत्ता समेत कई बड़े स्टार्स को लेकर हलचल जारी है। हालांकि अभी ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है। बिग बॉस 15 अक्टूबर 2 तारीख से शुरू होने जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications