सलमान खान घर लौटे और फैन्स से मिले, लेकिन घर के अंदर का एक #ViralVideo चौंका देगा
सलमान खान काला हिरण शिकार मामले में दो दिन जेल की सज़ा काट चुके हैं। और अब वो अपने घर मुंबई में आ चुके हैं। उन्हें 7 मई को वापस जोधपुर कोर्ट में हाज़िरी देनी है।
सलमान खान घर पहुंचे तो पता नहीं कितने हज़ार फैन्स की भीड़ उनका इंतज़ार कर रही थी। सलमान फैन्स से मिले और फैन्स खुश हो गए। वीडियो काफी वायरल हो गया

लेकिन एक और वीडियो वायरल हो रहा है जो आरजे आलोक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर डाला है। ये वीडियो सलमान के घर के अंदर से लिया गया है इसलिए वीडियो में सलमान का चेहरा नहीं दिख रहा है।
अगर वीडियो में कुछ दिख रहा है तो वो है सलमान का रूतबा और उनका स्टारडम। नीचे हज़ारो की भीड़। घुप्प अंधेरा और अपने सितारे को देखने फ्लैश चमकाते फैन्स। मकसद बस एक सलमान की झलक पाना।
सलमान को एक बार अपने कैमरे में कैद कर लेना। सलमान के घर के नीचे कुछ नहीं दिख रहा था सिवाय इन जगमगाती लाइट्स के। जो कि दिखाती हैं कि अच्छा या बुरा, नहीं पता लेकिन सलमान के स्टारडम का कद काफी ऊंचा है।
ये स्टारडम सलमान को कैसे मिला, इसकी कहानी सलमान खान ने एक पुराने इंटरव्यू में खुद बताई -


Click it and Unblock the Notifications












