सलमान खान ने नहीं तोड़ा लॉकडाउन नियम, झूठी हैं घर लौटने की अफवाहें
खबर थी कि लॉकडाउन 4 का एलान होने से पहले सलमान खान अपने घर मुंबई के गैलेक्सी अपार्टमेंट में लौट चुके हैं। लेकिन अब माना जा रहा है कि ये खबर झूठी है और सलमान खान अभी भी अपने पणवेल फार्महाउस पर परिवार और दोस्तों के साथ बंद है।
गौरतलब है काफी समय से सलमान वीडियो बनाकर फैन्स को कह रहे हैं कि उनका परिवार भी बंद है लेकिन हर कोई नियम का पालन कर रहा है। इसलिए आप भी करें।

ऐसे में उनके घर लौटने की खबर से फैन्स को लगा कि सलमान केवल वीडियो में उन्हें ज्ञान दे रहे हैं जबकि खुद लॉकडाउन नियम तोड़कर घर पहुंच चुके हैं। लेकिन फिलहाल तो ये खबरें झूठी हैं।
सलमान खान अभी भी अपने पणवेल फार्महाउस में बंद हैं और यहां का नियम है कि बाहर से कोई अंदर नहीं आएगा और अंदर से कोई बाहर नहीं जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications












