दीवाली की खुशियां बांटने अपने घर पहुंचे सलमान

हम आपको बता दें ये ऐसा पहला मौका था जब सलमान ईद और गणेश चतुर्थी के समय जबड़ो के ऑपरेशन के कारण अपने घर से दूर थे लेकिन वो इस पल को काफी मिस कर रहे थे। शायद यही वजह है कि दीवाली के कुछ दिन पहले ही सलमान अपने घर वापस लौट आए हैं।
इन दिनों सलमान अपनी फिल्म एक था टाइगर के लिए शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में कैटरिना कैफ भी सलमान के साथ काम कर रही हैं। पर्दे पर यह जोड़ी काफी समय बाद एक कपल के रूप में वापसी कर रही है।
हाल में इस फिल्म की शूटिंग डबलिन में चलस रही थी। उसके बाद इनकी पूरी टीम तुर्की के लिए रवाना हो चुकी है। यह फिल्म पहले जून के समय पर्दे पर आने वाली थी, लेकिन आमिर खान के खास रिक्वेस्ट के चलते अब यह फिल्म अगले साल की ईद पर ही रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











