Lawrence Bishnoi Gang की धमकियों के बाद Salman Khan की फिल्म रुक जाएगी शूटिंग? होगा करोड़ों का नुकसान!

Salman Khan Sikandar Shoot: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान, जिन्होंने अपने करीबी दोस्त और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद कुछ दिनों के लिए अपनी सभी मीटिंग और काम के कमिटमेंट्स को रद्द कर दिया था। लेकिन क्या इसका असर उनकी आने वाली फिल्मों पर भी पड़ेगा?
कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि एक्टर, जिन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मौत की धमकियां मिली हैं, जल्द ही वो अपनी आने वाली फिल्म 'सिकंदर' की कड़ी सुरक्षा के साथ शूटिंग करेंगे। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी सुरक्षा में 8-10 कर्मियों को और जोड़ा गया है और वे सेट पर आने से पहले रेकी करने के लिए आएंगे।
एक सूत्र ने पोर्टल को बताया, "अभी 1-2 दिन का शेड्यूल आगे पीछे हुआ था, लेकिन कोई बड़ी बात नहीं है। आगे बताया जा रहा है कि शेड्यूल प्रभावित हो सकता है, लेकिन बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं होगा। अगर पहले नवंबर या दिसंबर तक शूटिंग खत्म होने की उम्मीद थी, तो यह ज्यादा से ज्यादा जनवरी तक खत्म हो जाएगी। लेकिन अभी सभी लोग चाहते हैं कि एक्टर सुरक्षित रहें।"
हालांकि, यह अभी भी साफ नहीं है कि एक्टर बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार एपिसोड की शूटिंग करेंगे या नहीं। 12 अक्टूबर को, सिद्दीकी की मौत की खबर सामने आने के तुरंत बाद, सलमान ने रियलिटी शो के सेट को छोड़ दिया और लीलावती अस्पताल पहुंचे, जहां राजनेता भर्ती थे।
इस बीच, महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान को चार सशस्त्र कर्मी मुहैया कराए गए हैं और उनकी कार के साथ-साथ पुलिस एस्कॉर्ट गाड़ी भी चलेगी। सलमान के साथ एक कांस्टेबल भी रहेगा, जिसे सभी हथियारों का इस्तेमाल करने की ट्रेनिंग दी गई है।
नवंबर 2022 में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद, उन्हें Y+ सुरक्षा प्रदान की गई और अब, सिद्दीकी की हत्या के बाद, ऐसा कहा जा रहा है कि सलमान मुंबई पुलिस की कड़ी निगरानी में रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications