यारों कुछ तो अच्छा छापो मेरे बारे में: सलमान खान
बॉलीवुड के मिस्टर दबंग सलमान खान कुछ करें ना करें.. हेडलाइन में आ जाना तो उनके लिए आम बात है। 'जय महाराष्ट्र' चैनल के लॉन्चिंग इवेंट में पहुंचे सलमान खान ने मीडिया से कहा कि अरे यारों कुछ तो अच्छा छापा करो मेरे बारे में। जब देखो मेर दबंगई की खबर छापते रहते हो। इट इज नाट फेयर। सलमान ने कहा, "आप सभी मेरे बारे में लिखते हैं, मुझे बुरा नहीं लगता, लेकिन कभी तो मुझे बख्श दो।
मीडिया को लेकर सलमान खान ने अपना गुस्सा कुछ दिनों पहले इंडिया टीवी के मशहूर शो 'जनता की अदालत' में निकाला था।सल्लू मियां ने कहा था कि मीडिया उन से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ में रूचि लेती हैं। सलमान ने कहा कि आखिर क्यों माडिया उनके निजी संबधों में इतनी दिलचस्पी दिखाती है। मीडिया का काम है समस्याओं को उजागर करना न कि समस्या खड़ी करना।
मीडिया इस बात को सुर्खियों को क्यों बनाती है कि सलमान-कैटरीना का ब्रेकअप हो गया या फिर सलमान-ऐश्वर्या के बीच में क्या था और अब क्या है आखिर क्यों ऐश सलमान से बात नहीं करती हैं, इसके अलावा सलमान क्यों शाहऱूख से बात नहीं करते हैं या उनके बीच इतनी कड़वाहट क्यों हैं वगैरह वगैरह।


Click it and Unblock the Notifications
