भांजी अलीजेह अग्निहोत्री का वीडियो देख सलमान खान ने किया ऐसे रिएक्ट, दिखीं बेहद खूबसूरत!
सुपरस्टार सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री इस वक्त काफी चर्चा में हैं और लगातार उनको लेकर कुछ ना कुछ सामने आता रहता है। हाल ही में उन्होने कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं जो कि काफी पसंद की गई थीं। इसके अलावा उनका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है जो कि उन्होने इंस्टाग्राम पर साझा किया था। ये पोस्ट एक जूलरी के विज्ञापन के लिए है। इस एड को मेगास्टार सलमान खान ने भी रिपोस्ट किया है और अलीजेह अग्निहोत्री की तारीफ की है।
सलमान खान ने अलीजेह को लेकर लिखा कि.. 'अरे वाह कितनी अच्छी दिख रही हो तुम बेटा अलीजेह अग्निहोत्री खान। भगवान आशीर्वाद रखे।' सलमान खान का ये पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है और लगातार ये तेजी से वायरल हो रहा है।

सलमान खान और अलीजेह को फिलहाल कम ही साथ देखा गया है। खबरे हैं कि अलीजेह फिल्मों में अपनी करियर बनाना चाहती हैं और इसके लिए वो लगातार तैयारियां कर रही हैं।
अलीजेह सलमान खान बहन अलवीरा की बेटी हैं और उनके पिता अतुल अग्निहोत्री खुद भी एक एक्टर रहे हैं और इस वक्त फिल्में प्रोड्यूस करते हैँ। हालांकि इस बात को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है कि अलीजेह कौन सी फिल्म से शुरुआत करने वाली हैं।
जाहिर है कि उन्होने अपने मामू से बड़ा प्रेजेंटर कोई नही मिलने वाला है। इतना तय है कि अलीजेह सलमान खान प्रोडक्शन से ही शुरुआत करने वाली हैँ। इसके अलावा सोहेल खान का बेटा निर्वान खान भी इस वक्त टाइगर 3 में असिस्टेंट डायरेक्टर हैं। वो भी काफी जल्दी फिल्मों में कदम रखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











