पीएम मोदी ने सलमान खान को किया था वोट के लिए Tweet- दबंग खान ने 9 दिन बाद दिया ये जवाब
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान कितना बिजी रहते हैं ये सभी जानते हैं। हाल ही में पीएम मोदी ने सलमान खान और आमिर खान के अलावा लगभग सभी सुपरस्टार्स को ट्वीट करके वोट करने की अपील की थी। उन्होने सलमान खान को टैग करके अपनी बात बोली थी। अब 9 दिन के बाद होले के मौके पर सलमान खान ने पीएम मोदी के ट्वीट का जवाब दिया जो कि काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।
पीएम मोदी ने लिखा था- "वोटिंग सिर्फ अधिकार नहीं है बल्कि कर्तव्य भी है, डियर सलमान खान और आमिर खान, ये समय देश के युवाओ को अपने अंदाज में वोट करने के लिए प्रेरित करने का है ताकी हम अपने लोकतंत्र और अपने देश को और मजबूती प्रदान कर सकें।"

इसपर सलमान खान जवाब आया है और उन्होने लिखा- "हम लोकतंत्र में रहते हैं और वोट डालना हर भारतीय का कर्तव्य है, मैं प्रत्येक वोटर से कहूंगा कि वे अपने अधिकार का इस्तेमाल करें और सरकार बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।"
सलमान खान का ये ट्वील लगातार वायरल हो रहा है और लोग इसके नीचे कमेंट कर रहे हैं। गौरतलब है कि सलमान खान इस समय फिल्म भारत को लेकर बिजी है।


Click it and Unblock the Notifications