..................... Salman Khan replaced Katrina Kaif with Jacqueline Fernandez for race 3 - Hindi Filmibeat

सलमान ने अगली फिल्म से भी किया कैटरीना को KICK....इस नई 'फेवरिट' को मिली ENTRY!

सलमान खान और कैटरीन कैफ के बीच आजकल क्या चल रहा है पता नहीं। एक तरफ कैटरीना कैफ हैं कि सलमान खान का गुणगान करते नहीं थक रही हैं और दूसरी तरफ सलमान हैं जो कैटरीना से जितना दूर हो, उतना दूर रहना चाह रहे हैं।

अब ताज़ा सूत्रों की मानें तो सलमान खान की रेस 3 की पहली पसंद थीं कैटरीना कैफ और रमेश तौरानी फिल्म के लिए कैटरीना का नाम लगभग फाइनल कर चुके थे।

salman-khan-replaced-katrina-kaif-with-jacqueline-fernandez-for-race-3

लेकिन सलमान खान ने इसकी मंज़ूरी नहीं दी और उन्होंने इसके बदले खुद जैकलीन फर्नांडीज़ का नाम सुझाया। हालांकि दिलचस्प ये भी है कि कैटरीना जहां रेस का हिस्सा रह चुकी हैं वहीं जैकलीन फर्नांडीज़ रेस 2 में नज़र आई थीं।

अब कैटरीना को इस प्रोजेक्ट से निकालने के पीछे क्या राज़ है पता नहीं। जैकलीन उनकी नई फेवरिट हैं ये तो सबको पता है। वो सलमान के साथ रेमो वाली डांस फिल्म करने वाली थी लेकिन सलमान ने वो फिल्म कैंसिल कर दी।

ऐसे में दो बातें हो सकती हैं। या तो जैकलीन को रेस 3 हर्जाने के तौर पर मिली या फिर कैटरीना के लिए कोई ज़्यादा बड़ा प्रोजेक्ट संभाल कर रखा गया है।

अब जो भी है लेकिन इसके बाद, कैटरीना कैफ और जैकलीन फर्नांडीज़ की ईक्वेशन देखने में मज़ा आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X