सलमान खान ने किराए पर दिया अपना घर, आपको रहना है तो , चुकानी पड़ेगी हर महीने लाखों की कीमत!

करोड़ों की कमाई करने वाले सुपरस्टार सलमान खान ने अपना घर किराए पर दिया है। जी हां, आपने सही सुना, सलमान खान अपनी नई प्रॉपर्टी को किराए पर देने के लिए चर्चा में छाए हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट अनुसार सलमान खान ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट में अपना एक घर किराए पर दे दिया है। अगर आप इस घर में रहने का सोच रहे हैं तो आपके पास मोटी रकम भी होनी चाहिए। मिली जानकारी के अनुसार सलमान खान ने अपनी कमाई से मुंबई में कई सारी प्रॉपर्टी खरीदी हुई है।

ऐसे में वह अपने एक खास घर को किराए पर देते हैं। सलमान खान मुंबई में ही अपने माता-पिता के साथ एक छोटे से फ्लैट में रहते हैं। सलमान खान का एक छोटा सा कमरा है। इसके साथ सलमान खान कई बार यह कह चुके हैं कि उन्हें कभी भी किसी बड़े घर की जरूरत महसूस नहीं हुई। वह अपने माता-पिता के साथ एक छोटे घर में बेहद खुश हैं।

Salman Khan

सलमान खान अब अपने उस घर को किराए पर देना चाह रहे हैं जहां पर उनकी कमाई अच्छी हो जाए। ताजा रिपोर्ट के आधार पर सलमान खान ने बांद्रा वेस्ट में शिव अस्थान हाइट्स को किराए पर दिया है। हर महीने का किराए सुनकर आपके होश जरूर उड़ जायेंगे।

95 हजार हर महीने की कीमत

95 हजार हर महीने की कीमत

सलमान खान के इस घर की कीमत 40 या 50 हजार नहीं बल्कि पूरी 95 हजार हर महीने की कीमत है। वैसे यह घर काफी आलीशान भी है। सलमान खान का किराए वाला यह घर 14 वीं मंजिल पर है। जो कि 758 वर्ग फुट में फैला हुआ एक बड़ा घर है। हालांकि सलमान खान का यह घर फिलहाल 33 महीने के लिए किराए पर जा चुका है। घर लेने वाले ने रजिस्ट्रेशन के लिए 2.8 लाख की कीमत दी है।

खुद 1 बीएचके में रहते हैं सलमान खान

खुद 1 बीएचके में रहते हैं सलमान खान

आपको याद दिला दें कि कुछ दिन पहले सलमान खान के करीबी दोस्त महेश मांजरेकर ने बताया था कि सलमान खान अपने घर पर ड्राइंग रूम के सोफे पर लेट जाते हैं। सलमान खान एक बीएचके के घर में रहते हैं। यहां तक कि द कपिल शर्मा शो पर भी सलमान खान ने अपने छोटे से घर में रहने वाले कपिल शर्मा के सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि केवल उन्हीं चीजों पर खर्च होता है जिस पर आप करना चाहते हैं। आजकल बहुत कम हो गया है।

हर वीक की इतनी फीस, सलमान की करोड़ों कमाई

हर वीक की इतनी फीस, सलमान की करोड़ों कमाई

सलमान खान हमेशा से यह कहते आए हैं कि वह खुद के रहने खाने और कपड़ों पर अधिक खर्च करना पसंद नहीं करते हैं। फिलहाल अगर आप सलमान खान का यह घर किराए पर लेने का सोच रहे हैं तो आपको लंबा इंतजार करना होगा और साथ में जेब भी किराया देने के लिए भरी होनी चाहिए। गौरतलब है कि सलमान खान इन दिनों बिग बॅास 15 की शूटिंग कर रहे हैं। बताया जाता है कि इस शो को होस्ट करने के लिए सलमान खान हर एपिसोड के लिए 5 से 10 करोड़ की फीस लेते हैं। टाइगर जिंदा है 2 के साथ भी सलमान खान करोड़ों की कमाई करने के लिए तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X