दबंग 3- हटाया गया पाक सिंगर राहत फतेह अली खान का गाना- सलमान खान ने इसलिए उठाया कदम
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म दबंग 3 इस समय चर्चा में चल रही है और इस फिल्म के गानों को लेकर भी काफी ज्यादा मेहनत की जा रही है। लेकिन इस समय जो खबर आ रही है वो आपको चौंका सकती है क्योंकि फिल्म से पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान के गाने को हटा दिया गया। पता चला है कि भारत और पाक के खराब रिश्तों को लेकर सलमान खान ने ये बड़ा कदम उठाया है।
अगर दबंग और दबंग 2 की बात की जाए तो गानों को लोगों के दिलों में उतारने का श्रेय पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान को भी जाता है, जिन्होंने दबंग 1 में तेरे मस्त-मस्त दो नैन और दबंग 2 में तोरे नैना दगाबाज रे गाना गाया था।

हालांकि दबंग 3 में दर्शकों को राहत फतेह अली खान की आवाज सुनने को नहीं मिलेगी। पता चला है कि दबंग 3 के लिए भी सलमान खान ने तोसे नैना लड़े गाना रिकॉर्ड करवाया था।
ये भी शानदार रोमांटिक गाना साबित होने वाला था लेकिन अब वो सामने नहीं आएगा। खबर ये भी थी कि गाना साजिद-वाजिद को भी काफी पसंद आया था लेकिन राहत फतेह अली खान के जाने के बाद इस गाने को जावेद अली ने गाया है।


Click it and Unblock the Notifications











