पहली फिल्म रिलीज से पहले ही.. इस जोड़ी की दूसरी फिल्म FINAL.. सलमान खान और....
कुछ महीनों पहले अफवाह उड़ी थी कि रेमो डिसूजा सलमान खान के साथ मिलकर एक डांस फिल्म करने वाले हैं। लेकिन फिर वह प्रोजेक्ट बंद हो गई और रेस 3 की खबरें सामने आ गईं। रेस 3 के ट्रेलर लांच पर सलमान ने बताया कि मैंने रेमो से कहा कि यदि रेस हिट हो जाती है तो हम वह डांस फिल्म भी कर लेंगे। उस फिल्म में भी सलमान- जैकलीन की जोड़ी होगी।
ब्लॉकबस्टर देने की तैयारी में सलमान खान.. दो साल पहले किया था REJECT
जब रेस 3 शुरु नहीं हुई थी, तब रेमो ने एक शो में कहा था कि वह सलमान के साथ एक डांस- ड्रामा करना चाहते हैं.. क्योंकि सलमान ने आज तक कुछ ऐसा किया नहीं है। फिल्म का नाम डांसिंग डैडी बताया जा रहा था। फिल्म की कहानी कुछ ऐसी थी कि- सलमान एक विधुर हैं.. और 9 साल की बच्ची के पिता का किरदार निभा रहे हैं।

वो अपनी मरती हुई पत्नी से वादा करता है कि अपनी बेटी की हर इच्छा पूरी करेगा। अब उनकी बेटी चाहती है कि वो एक डांस कंपिटिशन में हिस्सा लें.. और दोनों का नाम भी शामिल करवा देती है। अब कंपिटिशन में हिस्सा लेने के लिए उसे डांस सीखना है.. और डांस की ट्रेनिंग उसे देती है जैकलीन फर्नांडीज।


Click it and Unblock the Notifications