सलमान खान को फिर याद आए वाजिद, साजिद के नए गाने के साथ लिखा ये कैप्शन!

सुपरस्टार सलमान खान को लेकर मशहूर है कि वो अपने दोस्तों के साथ हमेशा खड़े रहते हैं। किसी ना किसी तरह से वो अपना प्यार भी दिखाते रहते हैं कि उनके करीबी उनके लिए कितने महत्वपूर्ण हैँ। कुछ ऐसा ही हाल में देखने को मिला जब दिवंगत कंपोजर वाजिद को सलमान खान ने फिर से याद किया। ये मौका है एक गाने का जो कि साजिद ने कंपोज किया था और इसको सलमान खान ने ट्विटर पर साझा किया है।

सलमान खान ने इस दौरान वाजिद को याद किया और एक कैप्शन लिखा था सलमान खान ने गाने के साथ लिख.. 'इस गाने के लिए साजिद और सौंदर्य दोनों को शुभकामनाएं, हमेशा याद आओगे वाजिद।'

salman khan, wajid, सलमान खान, वाजिद

इस गाने का टाइटल मस्त बरसात है और गाना सामने आने के बाद से काफी चर्चा में है। इसके अलावा एक वीडियो साजिद ने साझा किया है जिसमें वो वाजिद का जन्मदिन मनाते दिख रहे हैं और उनके साथ मेगास्टार सलमान खान भी नजर आ रहे हैं।

सलमान खान और साजिद मिलकर केक काट रहे हैं और साथ ही वाजिद के लिए बर्थडे सॉन्ग भी गा रहे हैं। साजिद ने इस पोस्ट के साथ लिखा है.. 'कैसे बताए किसको सुनाए कितना तुमको चाहते हैं, बहुत प्यार करते हैं वाजिद, पूरी दुनिया तुमसे प्यार करती है।

हैप्पी बर्थडे।' इस वीडियो में बैकग्राउंड में उनका नया गाना बजता हुआ सुनाई दे रहा है। वाजिद खान का निधन कुछ महीने पहले हुआ था और इसके बाद से साजिद अकेले म्यूजिक बना रहे हैं। सलमान खान इन दोनों भाइयों से काफी प्यार करते हैं और उनके करीबी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X