इस धमाकेदार REMAKE में सलमान खान हैं फाइनल.. ब्लॉकबस्टर फिल्म!
अफवाहों की मानें तो सलमान खान साउथ की सुपरहिट फिल्म पुलिमुरुगन के रीमेक में काम कर सकते हैं।
कुछ ही दिनों पहले सलमान खान अपनी फिल्म ट्यूबलाइट के सांग लांच के लिए दुबई में थे। वहां मीडिया से बात करते हुए सलमान ने कहा, 'मैं अब तक दो मलयालम फिल्मों की रीमेक में काम कर चुका हूं- बॉडीगार्ड और क्योंकी.. अब मैं पुलिमुरुगम देखने जा रहा हूं..'
हालांकि सलमान ने यह कंफर्म नहीं किया कि वे रीमेक पर काम करने जा रहे हैं। लेकिन उनकी बातें इस ओर इशारा जरूर कर रही थीं। सलमान ने ये भी कहा कि वे पुलिमुरुगन देखने से पहले उस फिल्म के निर्देशक से मिलने वाले हैं।

बता दें, पुलिमुरुगम साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल की बेस्ट फिल्मों में से है। 2016 में रिलीज इस फिल्म को कई नेशनल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। फिल्म में जमकर एक्शन भी है। फिल्म की कहानी एक गांव की है.. कि कैसे वहां रह रहे लोग बाघ के आतंक से छुटकारा पाते हैं।
यहां देखें फिल्मों की लिस्ट, जिसके हिंदी रीमेक का है इंतजार-


Click it and Unblock the Notifications