सलमान खान ने बच्चों के लिए किया बड़ा धमाका, फिर से रिलीज हुई दबंग लेकिन अंदाज है नया!
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म दबंग सीरीज ने कैसे धमाका किया है ये तो सभी जानते हैं और उनको काफी पसंद किया गया था। इस सीरीज की 3 फिल्में रिलीज हुई हैं और सारी हिट साबित हुई है। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वो सलमान खान के फैंस समेत बच्चों के लिए खुशियां लाएगी। दरअसल सलमान खान दबंग की एक और सीरीज के साथ फिर से लौट रहे हैं।
लेकिन इस बार ये एनिमेशन होगा। दरअसल सलमान खान ने अपने नन्हें- मुन्ने फैंस के लिए एक तोहफा दिया है। यही कारण है कि मेगास्टार ने इतना बड़ा फैसला लिया है और छोटे- छोटे फैंस के लिए उनकी फिल्म 'दबंग' को एनिमेटेड सीरीज के रूप में रिलीज किया गया है।

इसको लेकर भाईजान ने खुद ऐलान किया है और ट्वीट किया है। सलमान खान ने दबंद एनिमेशन सीरीज का ट्रेलर पोस्ट करते हुए ऐलान किया है।

कैप्शन में लिखा
उन्होने इसके कैप्शन में लिखा है कि.. 'बच्चों से याद आया, स्वागत नहीं करोगे हमारा? चुलबुल पांडे लैंड हो रहे हैं डिज्नी+ हॉटस्टार पर। वही एक्शन, वही मस्ती, लेकिन एक नये अवतार में!'

तारीफ कर रहे हैं
इसके बाद से लगातार ये ट्वीट वायरल हो रहा है फैंस इसकी काफी ज्यादा तारीफ कर रहे हैं। बच्चों के लिए खास तोहफा है।

एनिमेटेट सीरीज
खबर आ रही है कि इस एनिमेटेट सीरीज में दबंग के ओरिजनल किरदार धमाका करते नजर आने वाले हैं।

ये होंगे किरदार
इन किरदारों में चुलबुल पांडे (सलमान खान), छेदी सिंह (सोनू सूद), रज्जो (सोनाक्षी सिन्हा) और प्रजापति जी (दिवंगत विनोद खन्ना) जैसे सितारे शामिल हैँ।

30 मई को रिलीज
ये सीरीज पहले ही 30 मई को रिलीज हो चुकी है और रिलीज होते ही काफी अच्छा रिसपॉन्स बच्चों की तरफ से देखने को मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











