..................... सलमान खान ने रिजेक्ट किया सत्ते पे सत्ता रीमेक | salman khan rejects farah khan rohit shetty's satte pe satta remake - Hindi Filmibeat

सलमान खान ने रिजेक्ट किया सत्ते पे सत्ता रीमेक, कारण सुनकर आप भी हंस देंगे

ऋतिक रोशन के सत्ते पे सत्ता रीमेक रिजेक्ट करने के बाद फराह खान अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर सलमान खान के पास पहुंची। फराह खान का कहना था कि चूंकि सलमान खान सबके भाई हैं, उनकी ये बड़े भाई वाली इमेज फिल्म के साथ बहुत अच्छी तरह से जाएगी। सत्ते पे सत्ता, सात भाईयों की कहानी है जिसमें सलमान को सबसे बड़े भाई का किरदार ऑफर हुआ था।

लेकिन सलमान खान को ना ही फराह खान की ये भाई वाली दलील पसंद आई और ना ही फिल्म की स्क्रिप्ट। इसलिए सलमान खान ने बिना समय गंवाए फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। इससे पहले फिल्म ऋतिक रोशन के पास थी और वो इसे कर रहे थे।

salman-khan-rejects-farah-khan-rohit-shetty-s-satte-pe-satta-remake

माना जा रहा है कि ऋतिक फिल्म के लिए फाईनल थे। लेकिन फिर राकेश रोशन और ऋतिक रोशन फिल्म में बहुत सारे बदलाव की डिमांड करने लगे जो फराह खान और रोहित शेट्टी को पसंद नहीं आया। और मौजूदा स्क्रिप्ट से ऋतिक सहमत नहीं थे। इसलिए ऋतिक ने फिल्म छोड़ दी और फराह फिर मुश्किल में पड़ गईं।

अपनी मुश्किल सुलझाने के लिए ही फराह खान सलमान खान के पास पहुंची और उन्हें अमिताभ बच्चन हेमा मालिनी की इस फिल्म का रीमेक ऑफर किया। लेकिन सलमान को भी आईडिया जमा नहीं। वैसे ये पहली बार नहीं है जब सलमान ने कोई बड़ी फिल्म रिजेक्ट की हो। ऐसी फिल्मों की पूरी लिस्ट है -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X