क्या सात करोड़ में फिक्स हुए सलमान और कैटरीना?
[बॉलीवुड समाचार] कैटरीना कैफ और सलमान खान अच्छे दोस्त भले ही होंगे लेकिन साथ काम करने को लेकर सलमान खान के कुछ तय नियम हैं और वो ये बॉर्डर लाईन क्रॉस नहीं करेंगे। इसलिए कैटरीना के साथ काम करने के लिए सलमान खान ने सात करोड़ का ऑफर ठुकरा दिया है।

एक कंपनी इन दोनों को लेकर एक एड शूट करना चाह रहे थे और इसकी कीमत रखी गई सात करोड़। लेकिन सलमान खान ने बड़ी विनम्रता के साथ ये ऑफर ठुकरा दिया।
[SALMAN LUCKY' सलमान खान करते हैं इन चंद लोगों का 'पीछा']
हालांकि कहानी में एक ट्विस्ट है। सलमान खान के साथ वापस काम करने को कैटरीना कैफ बेहद उत्साहित थीं लेकिन उनके उत्साह और उम्मीदों पर सलमान खान ने पानी फेर दिया।
[PICS: सलमान-कैट की इन तस्वीरों के आगे हर लव स्टोरी FAIL!]
सलमान खान ने इससे पहले भी एक इंटरव्यू में कहा था कि कैटरीना पहले उनकी दोस्त थीं और अब किसी और की दोस्त हैं इसलिए वो उनसे एक दूरी बना कर रखना चाहते वरना कोई ये ना कहे कि वो अभी भी सलमान खान की दोस्त हैं। कुछ समझे....वैसे समझाने को है ही क्या!


Click it and Unblock the Notifications

