सलमान खान ने रिजेक्ट किया 250 करोड़ का डील, ओटीटी पर रिलीज नहीं होगी उनकी फिल्म!
पिछले दिनों चर्चा थी कि सलमान खान की फिल्म 'राधे' को खरीदने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर से 250 करोड़ की डील ऑफर की गई है। बहरहाल, सलमान खान ने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया है। फिल्म के मेकर्स ने तय कर लिया है कि फिल्म को किसी हाल में ओटीटी पर रिलीज नहीं किया जाएगा, बल्कि यह सीधे सिनेमाघरों में ही जाएगी।
माना जा रहा है कि राधे को ईद 2021 पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म के निर्माताओं का मानना है कि फैंस के लिए यह इंतजार लंबा जरूर है, लेकिन फिल्म को सीधे बड़ी स्क्रीन पर ही रिलीज किया जाएगा।

सलमान खान की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। खासकर सिंगल स्क्रीन थियेटर्स में उनकी फिल्में तहलका मचाती हैं। ऐसे में फिल्म को अगले साल तक के लिए टाला जा रहा है। फिल्म के निर्देशक प्रभुदेवा ने भी इस बात को कंफर्म किया है।
More from Filmibeat
radhe your most wanted bhai radhe salman khan prabhudeva राधे योर मोस्ट वांटेड भाई राधे सलमान खान प्रभुदेवा


Click it and Unblock the Notifications











