राधे के पीछे पड़े हैं ओटीटी प्लेटफार्म? फिर ऑफर हुई बड़ी रकम, सलमान खान ने किया सीधे रिजेक्ट!

सुपरस्टार सलमान खान को लेकर मशहूर है कि वो जो कुछ भी वादा करते हैं उसके निभाते जरूर हैं। यही कारण है कि वो राधे योर मोस्ट वांटेड भाई को थिएटर्स के अलावा और कहीं नहीं रिलीज करेंगे। खबरें हैं कि सलमान खान ने कोरोना काल के दौरान ये वादा किया था कि इस तरह से वो थिएटर्स मालिकों की मदद करना चाहते हैं। इस समय जो खबर सामने आ रही है उससे आपको ये पता चलेगा की सलमान खान वादे से नहीं मुकरते हैं।

बता दें कि सलमान खान की फिल्म राधे से जुड़े एक सोर्स बताया है कि राधे के लिए कई ओटीटी प्लेटफॉर्म पीछे पड़े हुए हैं। लेकिन सलमान खान अपना मूड बदलने के बारे में सोच भी नहीं रहे हैं। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो एक ओटीटी प्लेटफॉर्म ने सलमान खान को काफी भारी भरकम रकम ऑफर की थी। हालांकि इस रकम को लेकर खुलासा नहीं हुआ है लेकिन सलमान खान ने फिल्म बेचने से मना कर दिया है।

थिएटर्स में देखना चाहते हैं

थिएटर्स में देखना चाहते हैं

सलमान खान के फैंस की मानें तो वो सुपरस्टार की फिल्म थिएटर्स में देखना चाहते हैं। काफी समय से सलमान खान को देखकर उनके फैंस ने थिएटर्स में सीटियां नहीं मारी हैं।

राधे योर मोस्ट वांटेड भाई

राधे योर मोस्ट वांटेड भाई

गौरतलब है कि फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई साल 2020 ईद पर रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना के कारण ऐसा नहीं हो पाया है।

 वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

अब फिल्म ईद 2021 के मौके पर धमाके करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात तो वो इस समय राधे के अलावा अंतिम की शूटिंग कर रहे हैं।

किक 2

किक 2

इसके अलावा वो फिल्म कभी ईद कभी दिवाली और किक 2 को लेकर बिजी हैं.. इसके लिए ऐलान पहले ही हो चुका है।

आयुष शर्मा के साथ

आयुष शर्मा के साथ

अंतिम में सलमान खान अपने जीजा आयुष शर्मा के साथ नजर आने वाले हैं और वो फिल्म में एक सरदार पुलिस ऑफिसर का रोल करेंगे।

अंकिता लोखंडे ने ब्लैक बिकिनी पहन लगाई आग, स्वीमिंग पूल से सामने आईं हॉट तस्वीरें!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X