#SuperbPics: सलमान खान की नई दबंगई शुरू...पहली तस्वीर शानदार
सलमान खान के दबंग टूर के बारे में तो हम आपको बता ही चुके हैं। अब देते हैं एकदम ताज़ा खबर। दरअसल, सलमान अपने दबंग टूर के लिए जमकर रिहर्सल कर रहे हैं और तस्वीरें शानदार हैं।
सलमान खान अपनी नई दबंगई शुरू कर चुके हैं औऱ कम से कम तस्वीरें देखकर तो यही लग रहा है कि ये भी शानदार होगा। दरअसल, सलमान खान एक धमाकेदार टीम के साथ वर्ल्ड टूर पर निकल रहे हैं जिसका नाम है द दबंग टूर।
इस टूर पर उनके साथ वरूण धवन, बिपाशा बसु, सोनाक्षी सिन्हा और मनीष पॉल जा रहे हैं और इस टूर के पहले की रिहर्सल की तस्वीरें शानदार है।

हर कोई रिहर्सल में जुटा है और सलमान खान भी अपने ग्रुप के साथ जमकर डांस प्रैक्टिस कर रहे है। माना जा रहा था कि इस टूर पर सलमान के साथ लूलिया वंतूर भी होंगी लेकिन फिलहाल लूलिया इस ट्रूप का हिस्सा नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications