सलमान खान की भारत के टिकट की कीमत सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे, हो गई ईद मुबारक

By Staff

सलमान खान - कैटरीना कैफ स्टारर भारत की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। अली अब्बास ज़फर की ये फिल्म 5 जून को रिलीज़ हो रही है और अब सलमान खान ने अपने फैन्स की ईद मुबारक पहले ही कर दी है। दरअसल, सलमान खान ने तय किया है कि आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की तरह फिल्म के टिकट की कीमत नहीं बढ़ाई जाएगी।

गौरतलब है कि ठग्स ऑफ हिंदुस्तान दीवाली पर रिलीज़ हुई थी और त्योहार के पांच दिन, फिल्म के टिकट के दाम आसमान छू रहे थे। एक टिकट 2400 रूपये तक का बिका था। लेकिन सलमान ने तय किया है कि त्योहार पर लोग इंजॉय कर पाएं इसलिए टिकट के दाम नॉर्मल रहेंगे।

salman-khan-refuses-to-hike-bharat-ticket-prices-online-booking-starts

फैन्स ने टिकट की बुकिंग शुरू भी कर दी है। 5 जून को फिल्म की ओपनिंग, भारत के पहले वर्ल्ड कप मैच के साथ क्लैश करेगी। अब देखना है कि इसका असर भारत की ओपनिंग पर पड़ता है कि नहीं। फिलहाल तो फैन्स फिल्म देखने के लिए काफी ज़्यादा उत्साहित हैं। फिल्म में सलमान कैटरीना के अलावा दिशा पटानी, सुनील ग्रोवर, नोरा फतेही मुख्य भूमिका में है।

इसके अलावा फिल्म में तबू, जैकी श्रॉफ, सोनाली कुलकर्णी और वरूण धवन मेहमान भूमिका में हैं। फिल्म कोरियन फिल्म ओड टू माय फादर का हिंदी रूपांतरण है जो भारत नाम के एक आदमी के जीवन की 1947 से 2010 तक की कहानी दिखाएगी।

अब चूंकि फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है देखते हैं कि इस बार सलमान कितने रिकॉर्ड्स तोड़ते हैं। देखिए बॉलीवुड में सबसे ज़्यादा टिकट बेचने वाली फिल्में

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X