सलमान खान ने लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर किया बड़ा ऐलान- बता दी दिल की बात
सुपरस्टार सलमान खान को लेकर कुछ समय पहले खबर आई थी कि वो इस बार लोक सभा चुनाव में कॉग्रेस के लिए कैंपेनिंग कर सकते हैं या फिर हो सकता है कि वो चुनाव भी लड़ें। खबरों ने इतना तूल पकड़ा था कि कई चैनलों ने दिखाया भी था। अब सलमान खान कुछ ऐसा किया है जिससे सबकुछ आइनें की तरह साफ हो जाएगा। दरअसल सलमान खान ने इन अफवाहों को लेकर ट्वीट किया है।
उन्होने लिखा की जो अफवाह फैलाई जा रही है वो एकदम झूठ है क्योंकि में ना तो किसी राजनैतिक पार्टी से चुनाव लड़ रहा हूं और ना ही किसी के लिए कैंपेनिंग कर रहा हूं।

इस सब से एक बात तो साफ हो गई सलमान खान के बारे में चल रही ये अफवाह पूरी तरह से झूठी साबित हुई है। हाल ही में पीएम मोदी ने सलमान खान को टैग करते हुए ट्वीट किया था कि वो देश से अपील करें की इस बार अपना वोट जरूर डालें।
जिसको लेकर सलमान खान ट्वीट करते हुए अपना अमूल्य वोट देने की अपील की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इस समय भारत को लेकर चर्चा में चल रहें हैं।
इसके बाद वो दबंग 3 और इंशाल्लाह की शूटिंग शुरु करेंगें। इंशाल्लाह में उनक साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी और इसको संजय लीला भंसाली निर्देशित करेंगें।


Click it and Unblock the Notifications