सलमान खान, अक्षय कुमार के साथ.. बैक टू बैक फिल्में.. सुपरहिट हैं ये स्टार!
बॉबी देओल के इन दिनों पांचो उंगलियां घी में हैं। जहां वो एक के बाद एक बड़ी फिल्मों का हिस्सा बनते हैं। हालांकि इसमें बड़ा क्रेडिट सलमान खान को भी मिलना चाहिए। जबसे दबंग खान ने बॉबी देओल को अपने साथ लिया है.. हर आने वाली बड़ी फिल्म में बॉबी का नाम जुड़ने लगा है। जी हां, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो साजिद नाडियाडवाला की फिल्म किक 2 से भी बॉबी देओल जुड़ सकते हैं।
2018 की तीसरी 100 करोड़ी.. अक्षय कुमार रह जाएंगे पीछे!
दरअसल, सलमान खान रेस 3 में बॉबी देओल के काम से बेहद खुश हैं। और इसीलिए उन्हें अपनी अगली फिल्म 'किक 2' में भी लेना चाहते हैं। बॉबी इस सीक्वल फिल्म में रणदीप हुडा वाले किरदार नें नजर सकते हैं। खास बात है कि रेस 3 के बाद बॉबी देओल हाउसफुल 4 में भी फाइनल हो चुके हैं.. और अब किक 2 भी।

इस बीच में बॉबी देओल की अली अब्बास जफर की भारत से जुड़ने की खबर आई थी। हालांकि अभी तक उसकी पुष्टि नहीं हुई है। जाहिर है ये सभी फिल्में बॉबी देओल के करियर को बड़ी उछाल देने वाली है। सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ फिल्मों के अलावा बॉबी 'यमला पगला दिवाना फिर से' में भी नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications