..................... Salman Khan recent discovery Warina Hussain sensuous video going viral - Hindi Filmibeat

तेजी से VIRAL हो रहा सलमान खान की नई खोज वारिना का ये वीडियो

By Shweta K

सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा की डेब्यू फिल्म लवरात्रि की हिरोइन कौन होगी ये सवाल लंबे अरसे से चर्चा का विषय था लेकिन आखिरकार सलमान खान ने आयुष शर्मा की फिल्म के लिए एक नया चेहरा खोज लिया जो बेहद खूबसूरत हैं। वारिना हुसैन पिछले कुछ दिनों से लगातार इंटरनेट और खबरों में छाई हुई हैं।

बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस वारिना हुसैन को काफी पसंद किया जा रहा है। वारिना के बारे में लोग ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। इंटरनेट पर इन दिनों वारिना का एक बहुत ही सेंसुअस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वारिना काफी ग्लैमरस भी लग रही हैं। आपको बता दें कि वारिना पहले भी विज्ञापन में नजर आ चुकी हैं लेकिन बतौर एक्टर लवरात्रि उनकी पहली फिल्म होगी।

सलमान खान ने खुद ट्विटर पर वारिना को इंट्रोड्यूस किया था। वारिना को इस वीडियो में भी देखकर आप कह सकते हैं कि वो वाकई काफी ग्लैमरस हैं। आपको बता दें कि लवरात्रि लव-स्टोरी होगी, जिसका निर्देशन करेंगे अभिराज़ मीनावाला। इस फिल्म के साथ अभिराज बॉलीवुड में बतौर डायरेक्टर शुरुआत करने जा रहे हैं। वो अली अब्बास जफर के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं।

लवरात्रि की शूटिंग जल्द ही शुरु होगी और माना जा रहा है कि नवरात्रि के आसपास फिल्म रिलीज होगी। फिल्म की तैयारियों में आयुष शर्मा जुट चुके हैं। वो पिछले दिनों गुजरात में भी थे ताकि गुजराती संस्कृति और परंपरा को वो अच्छे से समझ सकें।

आयुष और वारिना साथ में डांस प्रैक्टिस करते भी स्पॉट किए गए। दोनों फिल्म में अपने किरदार में परफेक्शन लाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बहरहाल अब ये तो फिल्म रिलीज के बाद पता चलेगा कि दर्शकों को दोनों कितने पसंद आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X