..................... Salman Khan receives death threat from a local gangster - Hindi Filmibeat

सलमान खान जेल से बाहर निकला तो, जोधपुर में ही मार डालूंगा - लॉरेंस बिश्नोई

काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को 5 साल जेल की सज़ा सुनाई गई है। सलमान फिलहाल जोधपुर के सेंट्रल जेल में बंद हैं। वहीं, कुछ लोकल गुंडों ने सलमान और उनके वकील को जान से मारने की धमकी दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इन गुंडों का कहना है कि सलमान यदि जेल से बाहर आए तो जोधपुर में ही उन्हें मार दिया जाएगा।

ना सलमान, ना शाहरुख- ये स्टार हो सकते हैं 'धूम 4' के जबरदस्त विलेन!

वहीं, सलमान खान के वकील को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। वकील को सलमान खान के केस से पीछे हटने को कहा गया है। लिहाजा, कोर्ट ने वकील को पुलिस सुरक्षा प्रदान की है। बता दें, सलमान खान की ज़मानत पर अब कल फैसला आएगा। सरकारी वकील को नोटिस दिया गया है। अब इस मामले में आज कोई सुनवाई नहीं होगी, कल यानि की शनिवार के लिए आर्डर रिजर्व रखा गया है।

Salman Khan

सलमान खान को मिल रही धमकियों के बाद जेल के अधिकारियों ने कहा है कि सलमान खान को जेल में दूसरे कैदियों के साथ ही रखा जाएगा, ताकि वह कभी अकेले ना पाएं जाएं। वहीं, बिश्नोई को भी धमकी देने और दो और मामलों में गिफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X