Salman Khan को फिर मिली जान से मारने की धमकी, कॉलर ने कहा- '30 अप्रैल को मर्डर कर दूंगा'

Salman Khan Death Threat: सलमान खान इन दिनों मुश्किलों से गुजर रहे हैं। पिछले कई महीनों से उन्हें कुछ गैंगस्टर लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है, जिसके बाद मुंबई पुलिस द्वारा स्पेशल सुरक्षा प्रदान की गई है। साथ ही सलमान खान इन दिनों बुलेट प्रूफ कार में ही सफर करते देखे जा रहे हैं।
बीते दिन एक्टर अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे थे, जिसके बाद उनके नाम पर फिर एक कॉल आया, जहां कॉलर ने धमकी दी है कि 30 अप्रैल को वो सलमान खान का खत्म कर देगा।
रॉकी भाई से मिली धमकी
Recommended Video
10 अप्रैल को रात 9 बजे मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में धमकी भरी कॉल की गई। शुरू में कॉल करने वाले की पहचान नहीं हो पाई थी। बाद में, फोन करने वाले ने अपना परिचय जोधपुर के गोरक्षक रॉकी भाई के रूप में दिया है। उसने 30 अप्रैल, 2023 को सलमान खान को खत्म करने की धमकी दी। बहरहाल, मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने फोन करने वाले के ठिकाने का पता लगा लिया है।
खरीदी बुलेटप्रूफ कार
इन्हीं धमकियों की वजह से सलमान खान ने नई एसयूवी खरीदी है, जो बुलेटप्रूफ कार है। Nissan की यह कार फिलहाल भारतीय मार्केट में उपलब्ध नहीं है। सलमान से जुड़े एक सूत्र ने कहा, "सलमान खान के परिवार और उनकी टीम में हर कोई उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर और बहुत चिंतित है। नई धमकियों ने चीजों को हिलाकर रख दिया है, लेकिन वे यह भी जानते हैं कि पुलिस ने अच्छी प्रतिक्रिया दी है और यह सुनिश्चित कर रही है कि सुरक्षा व्यवस्था उचित हो।"
बता दें, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई तिहाड़ जेल में बंद है। लेकिन वो जेल में बंद रहकर भी अपना गैंग ऑपरेट करता है। उसने कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमक है। बाहर रहकर उसके गैंग की कमान संभालते हैं गोल्डी बराड़ और उसका ममेरा भाई सचिन बिश्नोई। ये दोनों कनाडा में बैठकर गैंग को चलाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications