सलमान खान को जान से मारने की धमकी कहा- सोच ले सलमान, तुझे मौत की सजा दे दी
सलमान खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। सलमान को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। कुछ समय पहले पंजाब-हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर लॅारेंस विश्नोई ने सलमान को जान से मारने की धमकी दी है।
एक बार फिर से इसी गैंग से जुड़े संगठन सोपू ने सोशल मीडिया पर यह धमकी दी है। इस पोस्ट को तेजी से देखा जा रहा है। जो कि अब वायरल हो गया है। बता दें कि ये पूरा मामला बहुचर्चित हिरण शिकार मामले में 27 सितंबर को कोर्ट में पेश होना है। इसी सिलसिले में सलमान को ये धमकी मिली है।

इस पोस्ट के वायरल होने के बाद पुलिस इस पूरी जांच में जुट गई है। काले हिरण के शिकार मामले में सलमान की अपील पर जिला एंव सत्र न्यायलय में सुनवाई इसी शुक्रवार को होनी है।


Click it and Unblock the Notifications