Flashback: 15 साल के सलमान खान की पहला एड, टाईगर श्रॉफ की मम्मी के साथ
सलमान खान हाल ही में चेन्नई में दबंग 3 का प्रमोशन कर रहे थे और इस दौरान उन्होंने शहर से जुड़ी यादें साझा की। सलमान ने बताया कि वो रजनीकांत के बहुत बड़े फैन हैं इसलिए चेन्नई से उन्हें बेहद प्यार है लेकिन चेन्नई से जुड़ी है सलमान के करियर की शुरूआत।
अब ये तो सब जानते हैं कि सलमान खान ने अपने करियर की शुरूआत 1986 में बीवी हो तो ऐसी नाम की फिल्म से की थी जिसमें वो सपोर्टिंग किरदार में थे। लेकिन चेन्नई में सलमान ने अपना पहला एड शूट किया था।

इस एड में सलमान खान मेन लीड भी नहीं थे और इस दौरान वो केवल 15 साल के थे। ये एड कैंपा कोला के लिए था। इस एड में टाईगर श्रॉफ की मां आएशा श्रॉफ ने भी काम किया था।
ये सलमान खान का पहला एड था। कैंपा कोला के इस एड में कुछ दोस्त एक जहाज़ पर मस्ती कर रहे होते हैं और उन्हीं दोस्तों में से एक थे सलमान खान। ये सलमान खान के संघर्ष के दिन थे।


Click it and Unblock the Notifications