जीत का मुक्का मारते हुए सलमान खान ने पूरा किया चैलेंज, टोक्यो ओलंपिक के लिए टीम को दी शुभकामनाएं!
सुपरस्टार सलमान खान इस समय कई शानदार फिल्मों और बिग बॉस के अगले सीजन को लेकर बिजी हैं। लगातार किसी ना किसी तरह की अपडेट इसको लेकर सामने आ रहीं हैं। लेकिन इस समय उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो टोक्यो ओलंपिक्स को लेकर कुछ कहते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान खान का कहना है को वो अपने देश की टीमों को सपोर्ट कर रहे हैं और इसके लिए कैंपेन को जॉइन किया है।
भाईजान ने लिखा है कि.. 'मैं एक कैंपेन को जॉइन कर रहा हूं और इससे अपनी टीम इंडिया को टोक्यो ओलंपिक 2022 को सपोर्ट कर रहा हूं। किरण रिजिजू के द्वारा दिए गए चैलेंज को मैं स्वीकार करता हूं।'

दरअसल सलमान खान को विक्टरी पंच यानि जीत का मुक्का मारने का चैलेंज किरण रिजिजू की तरफ से दिया गया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान टाइगर 3 को लेकर बिजी हैं। कुछ समय पहले भी खबर आई थी कि..
सलमान खान इस साल जुलाई में इस फिल्म की शूटिंग के लिए रशिया जाएंगे और वहीं पर इस फिल्म का आखिरी शेड्यूल शूट किया जाना है। इस बार फिल्म को मनीष शर्मा निर्देशित कर रहे हैं जबकि इसके पहले कबीर खान और अली अब्बास जफर दोनों फिल्मों के निर्देशक रहे थे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो इसके अलावा किक 2, कभी ईद कभी ईद दिवाली, अंतिम और पठान को लेकर बिजी हैं। फिलहाल आप देखिए सलमान खान का ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications