करोड़ों की फीस के कारण सलमान खान का चिरंजीवी की गॉडफादर छोड़ने का फैसला ? जानिए सच
सलमान खान हिंदी फिल्मों के साथ अब साउथ के सुपरस्टार्स की फिल्मों में भी अपने टाइगर अंदाज में नजर आयेंगे। सलमान खान ने हाल ही में मेगास्टार चिरंजीवी के साथ अपनी एक फोटो शेयर की। जिसके बाद उन्होंने यह जानकारी दी कि वह चिरंजीवी के साथ गॉडफादर फिल्म में नजर आयेंगे।

इस घोषणा के बाद मीडिया रिपोर्ट में यह सामने आ रहा है कि सलमान खान ने गॉडफादर फिल्म से खुद को पीछे करने का फैसला किया है जो कि मेकर्स को भी बता दिया है। इसकी वजह गॉडफादर में सलमान खान की फीस बताई जा रही है। गॉडफादर के मेकर्स सलमान खान को गेस्ट भूमिका के लिए 20 करोड़ के करीब की फीस देने का निर्णय लिया था। मैक्स का मानना था कि सलमान को उनके काम की कीमत दी जाए और वह मुफ्त में काम ना करें।

फीस बड़ी वजह?
सलमान खान ने फीस लेने से साफ मना कर दिया। रिपोर्ट अनुसार सलमान खान ने चिरंजीवी के साथ काम करने के लिए एक पैसा भी लेने से इंकार कर दिया है। अगर उन्हें फीस लेने के लिए किसी तरह का दबाव डाला गया तो वह गॉडफादर में कैमियो के लिए इंकार कर देंगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। सलमान खान ने इस फिल्म के लिए शूटिंग पूरी कर ली है।

गॉडफादर में आपका स्वागत है भाई
बता दें कि गॉडफादर मलयालम फिल्म लूसीफर का हिंदी रीमेक है। फिल्म के डायरेक्टर मोहन राजा हैं। बताया जा रहा है कि चिरंजीवी के एक बार कहने पर सलमान इस कैमियो के लिए तैयार हो गए। चिरंजीवी ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर सलमान खान के साथ एक खास फोटो शेयर कर लिखा था कि गॉडफादर में आपका स्वागत है भाई।

पठान और गॉडफादर दोनों में एक्शन
सलमान खान आपके आने ने सभी को उत्साहित कर दिया है। आपके साथ स्क्रीन साझा करने का सौभाग्य मिला। गॉडफादर के साथ सलमान खान का कैमियो शाहरुख खान की पठान में भी दिखाई देंगा। पठान और गॉडफादर दोनों ही फिल्मों में सलमान खान की एंट्री टाइगर अंदाज में एक्शन से लबरेज होने वाली है।

टाइगर 3 और कभी ईद कभी दिवाली
दूसरी तरफ सलमान खान की आने वाली फिल्मों में कभी ईद कभी दिवाली, टाइगर 3 शामिल है। दोनों ही फिल्मों में सलमान का अलग अंदाज फैंस को देखने मिलेगा। कभी ईद कभी दिवाली 30 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी। टाइगर 3 की रिलीज 21 अप्रैल 2023 को ईद पर रखी गई है।


Click it and Unblock the Notifications