फैन्स ने अंतिम पोस्टर को दूध से नहलाया, थिएटर में छोड़े बम, सलमान ने वीडियो शेयर किया और की गुज़ारिश

सलमान खान स्टारर अंतिम, सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और फैन्स एक बार फिर से सलमान खान को स्क्रीन पर देख इतना खुश हैं कि कभी उनकी फिल्म के पोस्टर का दुग्धाभिषेक कर रहे हैं तो कभी खुशी के मारे में थिएटर में पटाखे छोड़ रहे हैं। अब सलमान खान ने खुद ये वीडियो शेयर कर अपने फैन्स से हाथ जोड़कर एक गुज़ारिश कर दी है।

दरअसल, सलमान खान की फिल्म इतने समय बाद परदे पर देखकर फैन्स काफी उत्साहित हो गए। ऐसे में कुछ फैन्स ने सारी सीमाएं तोड़ते हुए अंतिम के शो के दौरान ही सलमान खान की एंट्री पर पटाखे फोड़ने शुरू कर दिए।

salman-khan-reacts-to-fans-pouring-milk-on-antim-poster-bursting-firecrackers-in-theatre

वहीं दूसरी तरफ, सिनेमाघरों के बाहर अंतिम का पोस्टर देख, फैन्स उस पर दूध चढ़ा रहे हैं, उसकी आरती उतार रहे हैं और भाईजान की फिल्म सफल होने की दुआएं कर रहे हैं। लेकिन अब सलमान खान ने बात बढ़ती देख और फैन्स के लिमिट पार करने के बाद पूरा मामला अपने हाथ में लेते हुए अपने फैन्स को वार्निंग दी है।

समझाई दूध की कीमत

समझाई दूध की कीमत

सलमान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा - कई लोगों को पानी नसीब नहीं होता है और आप ऐसे दूध खराब कर रहे हो। अगर आपको दूध देना ही है तो मैं अपने सारे फैन्स से गुज़ारिश करूंगा कि आप गरीब बच्चों को पिलाएं जिन्हें दूध पीने को नहीं मिलता है। वीडियो में फैन्स, अंतिम के पोस्टर की विधिवत पूजा करते दिख रहे हैं।

हॉल के अंदर फोड़े पटाखे

हॉल के अंदर फोड़े पटाखे

सलमान ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा - मैं अपने सारे फैन्स से गुज़ारिश करता हूं कि किसी भी ऑडिटोरियम या थिएटर के अंदर पटाखे लेकर नहीं जाएं क्योंकि ये बहुत बड़े हादसे में बदल सकता है और आप अपनी और दूसरों की जान खतरे में डाल देंगे। मेरी सिनेमाघर के मालिकों से भी गुज़ारिश है कि थिएटर के अंदर पटाखे ले जाने की अनुमति ना दें और सिक्योरिटी को एंट्री के वक्त ही तलाशी लेनी चाहिए। हर तरह से फिल्म को इंजॉय करिए केवल इस तरीके को छोड़कर।

पहले भी हुए फैन्स से परेशान

पहले भी हुए फैन्स से परेशान

गौरतलब है कि सलमान खान अक्सर ही अपने फैन्स की हरकतों से परेशान हो जाते हैं। उनके एक फैन तो रणवीर सिंह भी हैं। सुलतान की रिलीज़ के दौरान, रणवीर सिंह भी थिएटर में नाचने लगे थे जो सलमान खान को बिल्कुल पसंद नहीं आया था।

कुर्सी उठा के मारूं

कुर्सी उठा के मारूं

सलमान खान ने रणवीर सिंह की हरकत का ज़िक्र करते हुए एक इंटरव्यू में रणवीर को ताना मारते हुए कहा था कि उसे कुर्सी फेंक कर मारने का मन कर रहा था। दरअसल, सलमान खान इस बात से नाराज़ थे कि रणवीर सिंह लोगों के फिल्म को देखने के अनुभव को खराब कर रहे हैं और उनका ध्यान बांट रहे हैं।

सुसाईड की मिल गई धमकी

सुसाईड की मिल गई धमकी

सलमान खान की एक फैन उनसे मिलने उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंच गई थी और सलमान से मिलने की ज़िद करने लगी। जब गार्ड ने उस फैन को बिल्डिंग के अंदर घुसने की इजाज़त नहीं दी तो इस फैन ने सुसाईड करने की धमकी तक दे डाली थी।

अपार्टमेंट की छत पर पहुंची फैन

अपार्टमेंट की छत पर पहुंची फैन

वहीं सलमान खान की एक और फैन, खुद को सलमान खान की पत्नी बताकर, गैलेक्सी अपार्टमेंट की छत पर पहुंच गई थी और वहां से कूदने की धमकी देने लगी। लड़की, सिक्योरिटी को चकमा देकर छत तक पहुंची थी। इसके बाद गैलेक्सी अपार्टमेंट की सिक्योरिटी काफी बढ़ा दी गई थी।

फैन ने कर दी थी भूख हड़ताल

फैन ने कर दी थी भूख हड़ताल

सलमान खान के एक फैन ने उन्हें खून से खत लिखा था और उनकी एक फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए खुद 200 टिकट खरीद लिए थे। वहीं सलमान से मिलने के लिए मलिक बाबूभाई नाम का एक फैन भूख हड़ताल पर बैठ गया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X