छोटे भाई अरबाज खान की दूसरी शादी से नाखुश हैं सलमान खान? भाभी शूरा खान के निकाह पर ये क्या बोल गए भाईजान

Salman Khan

Salman Khan On Arbaaz Khan Second Wedding: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान ने दिसंबर में अपनी गर्लफ्रेंड शूरा खान के साथ शादी की है। अरबाज खान और शूरा खान शादी के बाद अक्सर साथ में नजर आते हैं। इस कपल के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अरबाज खान और शूरा खान की शादी को एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है और अब सलमान खान ने इस पर रिएक्शन दिया है।

दरअसल, बीते रविवार को 'बिग बॉस 17' के ग्रैंड फिनाले के मौके पर शो के होस्ट सलमान खान से कॉमेडियन भारती सिंह ने अरबाज खान की शादी को लेकर बात की। इस पर सलमान खान ने रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं कि अरबाज खान की शादी को लेकर सलमान खान ने क्या कहा है।

'बिग बॉस 17' के ग्रैंड फिनाले पर अरबाज खान और सोहेल खान के अलावा तमाम सेलिब्रिटीज पहुंचे थे। इस मौके पर भारती सिंह भी नजर आईं। इस दौरान भारती सिंह ने सलमान खान से पूछा, 'सलमान सर आप बड़े भाई हैं जब अरबाज खान ने आपसे कहा कि मैं शादी करना चाहता हूं। आपने इनसे कुछ नहीं कहा।' इस पर सलमान खान कहते हैं, 'ये सुनते नहीं हैं मेरी, अगर सुनते होते।'

इसके बाद सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और भारती सिंह ठहाका मारकर हंसने लगते हैं। भारती सिंह ने सलमान खान से आगे पूछा, 'चलो सर भाई ने तो कर लिया, आपका क्या। आप मुझे बताओ सर।' सलमान खान कहते हैं, 'अब तुम चली गईं उसके बाद मैं लाइफ में शादी नहीं करूंगा।' भारती सिंह कहती हैं, 'सर मैं वापस आ सकती हूं।' इसका वीडियो लाइव खबरी के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है।

गौरतलब है कि अरबाज खान और शूरा खान ने 24 दिसंबर को अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। बताते चलें कि अरबाज खान की पत्नी शूरा खान मेकअप आर्टिस्ट हैं और दोनों की मुलाकात फिल्म 'पटना शुक्ला' के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और अब दोनों शादी कर चुके हैं। गौरतलब है कि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में शादी की थी और दोनों का साल 2017 में तलाक हो गया। इन दोनों के एक बेटा अरहान खान है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X