OUCH.. ऐश्वर्या राय के बाद सलमान खान ने 'बाजीराव मस्तानी' पर किया कमेंट!
[बॉलीवुड न्यूज] 'हम दिल दे चुके सनम' की बेजोड़ सफलता के बाद संजय लीला भंसाली सलमान खान और ऐश्वर्या राय की शानदार जोड़ी को अपनी ड्रीम प्रोजेक्ट 'बाजीराव मस्तानी' में भी लेना चाहते थे। लेकिन सलमान- ऐश के ब्रेकअप ने उनके सपने को अधूरा छोड़ दिया।
अब संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदार निभा रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने कहा कि यह मेरे लिए दुर्भाग्य की बात है कि मैं बाजीराव मस्तानी का हिस्सा नहीं हूं। लेकिन मैं प्रेम रतन धन पायो में बिजी था।
इतना ही नहीं, सलमान खान ने फिल्म का टीजर भी देखा है और उन्होंने रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के काम को काफी सराहा।
बहरहाल, यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-
bajirao mastani salman khan ranveer singh deepika padukone priyanka chopra बाजीराव मस्तानी सलमान खान रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण प्रियंका चोपड़ा


Click it and Unblock the Notifications




