शाहरुख ने आग से बचाई ऐश्वर्या के मैनेजर की जान, सलमान ने Video पोस्ट कर कहा 'हीरो'
शाहरुख खान अपने रियल लाइफ हीरो इमेज को लेकर इन दिनों लोकप्रियता बटोर रहे हैं। खासकर जब शाहरुख ने ऐश्वर्या राय बच्चन की मैनेजर अर्चना सदानंद की जान बचाई। ये मौका बच्चन परिवार की दिवाली पार्टी का जहां पर कई सितारों के साथ साथ शाहरुख खान भी मौजूद थे।
इसी समय कुछ ऐसा हुआ है कि दिए अर्चना सदानंद के लंहगे में आग लग गई लेकिन शाहरुख खान उनको बचाने कूद गए। इसके बाद शाहरुख खान की काफी ज्यादा तारीफ की जा रही है।हालांकि अर्चना सदानंद थोड़ा जल गई हैं जिसके बाद उनको मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

अर्चना काफी समय से ऐश्वर्या राय बच्चन की मैनेजर हैं और उनका सारा काम वही देखती हैं। अब इस पूरे हादसे पर सलमान खान ने अपने दोस्त शाहरुख खान के लिए एक वीडियो पोस्ट किया है। जहां पर हैप्पी न्यू ईयर फिल्म के सांग में शाहरुख खान का शर्ट जलता हुआ दिखाई देता है।
सलमान इस वीडियो के बैकग्राउंड में कहते हैं कि असली हीरो वही होता है जो आग में कूदकर, भूजाकर बचाता है। कोरियोग्राफर फराह खान ने भी शाहरुख की तारीफ की है। उन्होंने लिखा है कि मोहब्बत मैन से बचाने वाले तक, अर्चना जल्दी ठीक होने की दुआ करते हैं।
बहरहाल, नीचे देखिए सलमान खान का शाहरुख के लिए पोस्ट किया गया वीडियो और तस्वीरों के जरिए दोनों की दोस्ती..


Click it and Unblock the Notifications











