'अब वो किसी की पत्नी है...' सालों बाद ऐश्वर्या-अभिषेक की शादी पर बोले सलमान खान- मैं चाहता हूं कि वो
Salman Khan On Aishwarya Rai: बॉलीवुड की जाने वाली अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और एक्टर अभिषेक बच्चन की शादी को तकरीबन 18 से 19 साल पूरे हो चुके हैं। दोनों की एक बेटी आराध्या बच्चन भी है। दोनों की शादी 2007 में हुई थी। लेकिन कुछ वक्त पहले ऐश्वर्या और अभिषेक की तलाक की खबरें भी सामने आई थी। खान की अब इसी बीच सलमान खान का एक पुराना वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

ऐश्वर्या की शादी के बाद टूट गए थे सलमान?
दरअसल आपको बता दें कि जब ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी हुई थी तो सलमान को लेकर कई तरीके की खबरें चल रही थी। कहां जा रहा था कि एक्ट्रेस की शादी के बाद में सलमान का दिल पूरी तरीके से टूट गया है और उन्हें यह काफी बुरा लगा होगा। लेकिन असल बात कुछ और ही निकली।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सलमान खान ने खुद इस पर अपना रिएक्शन शेयर किया और इसका वीडियो और वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। वायरल हो रहा वीडियो काफी पुराना है जिसमें सलमान ने ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी को लेकर बात की थी।
सलमान ने ऐश्वर्या की शादी पर दिया रिएक्शन
दरअसल सलमान खान ने इंडिया टीवी के साथ आप की अदालत शो में ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी को लेकर अपना रिएक्शन दिया था। उन्होंने कहा कि जब उन्हें पता चला तो वह काफी खुश थे। वह चाहते थे कि ऐश्वर्या हमेशा खुश रहे।
ऐश्वर्या को खुश देखना चाहते हैं सलमान
इस पर बात करते हुए सलमान खान ने कहा कि इतने साल बीत चुके हैं और अब वह किसी की पत्नी है। सलमान को इस बात की खुशी है कि ऐश्वर्या ने अभिषेक से शादी की। सलमान ने अभिषेक को एक ग्रेट लड़का बताया। सलमान के अनुसार कोई भी एक्स बॉयफ्रेंड यही चाहता होगा कि उसकी गर्लफ्रेंड खुश रहे।


Click it and Unblock the Notifications