..................... Salman Khan reacted on Oscar nominated Indian movie Village Rockstars - Hindi Filmibeat

जब सुपरस्टार सलमान खान ने कहा- अपना क्या लेना देना ऑस्कर अवार्ड से !

लवयात्री के इंटरव्यू के दौरान सलमान खान से जब भारत की ओर से ऑस्कर में भेजी गई फिल्म 'विलेज रॉकस्टार' पर सवाल पूछा गया तो सुपरस्टार का रिएक्शन देखने लायक था। पहले तो सलमान खान को इस बात की कोई खबर ही थी। फिर जब उन्हें विलेज रॉकस्टार के बारे में बताया गया तो उन्होंने कहा, अपना क्या लेना देना ऑस्कर अवार्ड से।

''सलमान खान और हम सब फिल्म भारत पर बहुत मेहनत कर रहे हैं''

बता दें, निर्देशक रीमा दास की फिल्म 'विलेज रॉकस्टार्स ' को ऑस्कर अवार्ड्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। जब सलमान खान को बताया गया कि रीमा दास ने यह फिल्म महज 25 लाख के बजट में बनाई है। तो सुपरस्टार ने कहा, उन्हें बोलो मुझसे आकर मिलें.. मैं उनके साथ फिल्म बनाउंगा। मेरी तो लाइफ सेट है फिर।

Salman Khan

सलमान खान ने कहा कि हमारी फिल्में बहुत महंगी होती है। यदि कभी मौका मिला तो वह रीमा दास को एक साथ 25-25 की चार फ़िल्में बनाने देंगेl हम्मम.. जाहिर है जहां बॉलीवुड में 150 करोड़ के बजट पर बनी फिल्में भी धराशायी हो रही हैं.. वहां 25 लाख बजट पर बनी फिल्म ऑस्कर तक पहुंच चुकी है।

ऑस्कर में भारत की ओर से जाने के लिए कई हिंदी फिल्में भी लिस्ट में शामिल थी। वरूण धवन की अक्टूबर, आलिया भट्ट की राजी, संजय लीला भंसाली की पद्मावत, नवाजुद्दीन सिद्दिकी की मंटो, अक्षय कुमार की पैडमैन जैसी फिल्मों को विलेज रॉकस्टार्स ने पीछे किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X